प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शुक्ल के निधन पर सांसद ने जताया खेद

प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शुक्ल के निधन पर सांसद ने जताया खेद


गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व संस्थापक मंत्री तथा वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शुक्ल का रविवार को निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही सांसद रवि किशन ने अरविंद शुक्ल को श्रद्धांजलि दी व मृतक आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह गोरखपुर के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री शुक्ल जैसे कलम के सिपाही को शहर कभी भुला नहीं सकता वह लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। वह करीब तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय थे। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वह संस्थापक मंत्री भी थे। उसके बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने। उनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय और शानदार रहा। इस दौरान प्रेस क्लब को इस दौरान कई बड़ी उपलब्धियां भी मिली।


Popular posts